24 C
en

राम जानकी मार्ग के किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की हुई मौत


 कुदरहा,बस्ती अज़मत अली:  लालगंज थानांतर्गत कल्याणपुर गांव के नजदीक राम जानकी मार्ग के किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। गंभीर चोट लगने से एक की मौत हो गयी।

      लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरपाती मुस्तहकम के राजस्व गांव कुड़वा निवासी 32 वर्षीय विजय प्रकाश पुत्र वृजलाल मोटरसाइकिल से अपने 12 वर्षीय बड़ा लड़का विक्रम व साला बुधिराम के साथ घरेलू सामान खरीदने कुदरहा बाजार आये थे और सामान खरीद कर ठेले से घर भेज दिये। बाइक से तीनों घर वापस जा रहे थे। कल्यानपुर कांटे के पास जैसे ही पहुंचे कि अचानक बड़ी गाड़ी रामपुर की तरफ से आ गयी। रामजानकी मार्ग के निर्माण के लिए सड़क के किनारे रखी गिट्टी दिखाई नही दिया जिससे बाइक से तीनों गिर पड़े। जिससे विजय प्रकाश व बुधिराम गंभीर रुप से घायल हो गये और लड़का विक्रम बाल बाल बच गया। राहगीरों ने एम्बूलेंस की मदद से सीएचसी कुदरहा ले गये। जहां चिकित्सकों ने विजय प्रकाश को मृत घोषित कर दिए वहीं मृतक के साले बुधिराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिए। 

     

      इस संबंध मे चौकी इंचार्ज कुदरहा सुरेश ने बताया कि परिजनों के मना करने पर पीएम नही कराया गया। पंचनामा बना कर सुपुर्द कर दिया गया था।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment