24 C
en

मानव जीवन पथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य सूर्यकांत ने जरूरतमंदों में कंबल का किया वितरण


 कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: विकास खंड के छरदही गांव में मानव जीवन पथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य सूर्यकांत ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया।भीषण ठंड ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।ठंडी हवा से बढ़ी गलन की वजह से लोग आग के पास बैठकर दिन काट रहे है ऐसे में गर्म कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

      मानव जीवन पथ सेवा ट्रस्ट इस समय जगह जगह कंबल वितरण कर रही है।ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य सूर्यकांत ने कहा की हमारा ट्रस्ट गरीबों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।हम पूरे प्रदेश में गुरुकुल पद्धति पर विद्यालयों की शुरुआत करने जा रहे है,जिसमे गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बिना किसी शुल्क के शिक्षा दी जाएगी।इस मौके पर उपाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा,सचिव अनिल मिश्र,दिलीप गोस्वामी,शेषमणि ओझा,शिवशंकर दूबे,अशोक गौतम,सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment