केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मिले पंकजः दिया भारत उदय अभियान की जानकारी
बस्ती: भारत उदय के अध्यक्ष पंकज यादव द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण बेरोजगारों, जरूरतमंदों को जागरूक कर उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पंकज यादव ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में भेंट कर उन्हें भारत उदय के गतिविधियों से परिचित कराया।
पंकज यादव ने यहां बताया कि उन्होने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास की आवश्यकताओं और उत्तर प्रदेश के बदलते परिवेश से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पंकज यादव का हौसला बढाते हुये कहा कि भारत उदय का कार्य बेहतर है। इसके विस्तार में हर संभव सहयोग किया जायेगा।
Post a Comment