घर में सौभाग्य के साथ वास्तुदोष दूर करता है यह पौधा, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा
हिन्दू धर्मग्रंथों में वास्तु का बड़ा महत्व है। अगर घर मे वस्तुएं वास्तु के अनुसार हो तो घर मे सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे घर मे सुख शांति बनी रही है। वास्तु शास्त्र में एक ऐसे पौधे का जिक्र है जिसके प्रभाव से बिगड़े काम भी बन जाते है, इसे घर में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती। यह पेड़-पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ वास्तुदोष को भी दूर करता हैं। सावन, भादो वृक्षारोपण करना सबसे अच्छा समय माना जाता है। हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधें पूज्यनीय माने गए हैं उन्ही में से एक है मयूर शिखा पौधें के घर में होने से भाग्य हमेशा साथ देता है, लेकिन इसके लिए आपको सही दिशा का ज्ञान होना बेहद जरुरी है।
मयूरशिखा पौधे से होता है लाभ दूर होती है धन की समस्या
मयूरशिखा पौधे के फूल मोर की शिखा के समान दिखाई देते हैं। बेंगनी रंग फूल मखमल की तरह होते हैं। इसे मोरग भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने के बाद कभी दरिद्रता नहीं आती। साथ ही धन संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाता है।
सकारात्मक ऊर्जा का होता है विस्तार
वास्तु के मुताबिक, ये पौधा घर के वास्तुदोष दूर करने के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। इसके घर में होने से घर की सुंदरता के साथ सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
बुरी शक्ति
वास्तु के अनुसार मयूरशिखा का पौधा घर के प्रवेश द्वार पर लगा से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ भी बेहतर बना रहता है।
पितृदोष
कुंडली में पितृदोष है तो इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ रहेगा। मान्यता है इससे पित दोष के प्रभाव कम होते हैं। परिवार में खुशहाली आती है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
Post a Comment