Politics news
बस्ती: निकाय चुनावआम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। हर सीट पर प्रत्याशी उतारे जायेंगे। इसके लिये जिला कार्यकारिणी पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान चलाकर नये लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका के वार्ड में 500, नगर निगम के वार्ड में 1000 सदस्य बनाये जायेंग। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने न्याय मार्ग पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होने आगे कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से अत्यधिक प्रभावित है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने तीन बार उनको चुना। जनता को मुख्यमंत्री केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, यातायात, बिजली-पानी का मॉडल पसंद आया और इन्हीं मुद्दों पर जनता ने पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी। जिलाध्यक्ष ने बताया उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिनमे बस्ती जिले मे नगर पालिकाओं व नगर पंचायतो में प्रभारी और नगर निगम में विधानसभा प्रभारी बनाए जा चुके हैं।
निकाय चुनाव को लेकर आप ने ठोंकी ताल, चलेगा वृहद सदस्यता अभियान

Via
Politics news
Post a Comment