24 C
en

निशुल्क मोबाइल नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संघठन सेवा भारती की ओर से राधेलाल हरिनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मिहींपुरवा विकास खण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र में दसवें दिन भी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर जारी रहा। जिसमें न्याय पंचायत के ग्राम सभा रमपुरवा और ग्राम सभा सुजौली में शिविर लगाकर 390 मरीजों का परीक्षण तथा 215 मरीजों को दवा और 182 मरीजों निशुल्क चश्मा वितरण किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  खंड संघचालक माननीय गिरजापति और मंडल अध्यक्ष चफ़रिया ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता ने भारत माता की आरती के साथ किया



 ग्रामीणों को इलाज डॉक्टर वैशाली सिंह के द्वारा किया गया


वही निशुल्क मोबाइल नेत्र शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना इलाज करवाया और कुछ लोगों को निशुल्क चश्मे का वितरण भी किया गया

वही कार्यक्रम के दौरान कृष्णा पांडे क्रांति मिश्रा, सर्वेश जायसवाल ,आलोक मौर्य, आदर्श पांडे ,गिरजा पतित्रिपाठी ,किशन साहनी, संदीप सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/