24 C
en

सड़क हादसे में पिता का दर्दनाक मौत पुत्र हुआ घायल



महमूद आलम

महाराजगंज/ बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा जंगल में अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया इस घटना में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मिली खबरों के मुताबिक ग्राम सभा भरवाल थाना पीपीगंज गोरखपुर निवासी रामचिन यादव उम्र लगभग 45 वर्ष अपने पुत्र राजकमल उम्र लगभग 18 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के वहां जा रहे थे जैसे ही  लेहरा जंगल में स्थित समय माता मंदिर के निकट पहुंचे , अज्ञात वाहन ने टक्कर  मार दिया । इस घटना में बाइक समेत सवार सड़क के किनारे खाई में गिर गये। जिससे रामचिन  यादव की मौके पर ही मौत हो गई पुत्र रामकमल घायल हो गया।  स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दिया जिसेसे घायलों को सीएससी फरेंदा पहुंचाया  जहां  चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया । इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुत्र की इलाज चल रही है और मृतक पिता का को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस कर कार्रवाई में जुटी है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/