सपा प्रदेश प्रवक्ता ने मणिपुर की घटना पर साधा निशाना, कहा देश के शासक को ढाई महिने बाद गुस्सा आया
रिर्पाेट-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ में सपा प्रदेश प्रवक्ता ने मणिपुर की घटना पर साधा निशाना, कहा देश के शासक को ढाई महिने बाद गुस्सा आया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने बताया कि देश में वैदिक काल से चली आ रही नारी सम्मान की छवि को लगातार चोट पहुंचाई जा रही है खास बात यह है कि ये सब उस मोदी सरकार के संरक्षण में हो रहा है जो बेटी बचाने का झूठा नारा देती है।
मणिपुर की घटना जिसमें आदिवासी कुकी समुदाय की दो महिलाओं को पुलिस सुरक्षा से छीनकर मैतेई समुदाय द्वारा निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराई जाती है, निर्वस्त्र सिर्फ दोनों महिलाएं ही नहीं हुईं बल्कि निर्वस्त्र हुई है मोदी सरकार और उसके संरक्षण में चल रही मणिपुर की भाजपा सरकार, ढाई माह पूर्व हुई घटना जब मिडिया में आई माननीय सुप्रीम कोर्ट की फटकार आई तब इस देश के प्रधानमंत्री जी को गुस्सा आया और तभी दोषियों की गिरफ़्तारी भी होती है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इतनी नग्नता व क्रूरता आज भाजपा सरकार में हो रहा है उतना तो महाभारत के धृष्राष्ट्र के दरबार में भी द्रोपती के साथ नहीं हुआ था। वहीं एक तरफ पीएम जहंा अपने आपको स्वघोषित विश्व के सबसे पापुलर नेता बताते है, वहीं पर उसी देश मंे एक ऐसी घटना हुई जो पूरे विश्व में न सिंर्फ मोदी सरकार को निर्वस्त्र किया है बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी निर्वस्त्र किया है। सरकार और देश की गरिमा को भी निर्वस़्त्र किया है।
Post a Comment