24 C
en

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट ने लोकसभा चुनाव को लेकर भरी हुंकार, पूर्वांचल के 41 सीटों पर लड़ेगी चुनाव Aam Janata Party Socialist shouts about Lok Sabha elections, will contest on 41 seats in Purvanchal


 बस्ती: आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा आयोजित सम्राट पृथ्वी राज चौहान जन अधिकार महारैली में बड़ी संख्या मे बस्ती जनपद के नौजवान किसान आम जनता पार्टी के मंडल सभी सम्मानित कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यकरम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के महंत जंत्री लाल बालक दास ने अपने वक्तव्य मे कहा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जब देश के राजा थे तब तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर अक्रमण नहीं कर पाया और सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारत अंतिम हिन्दू हृदय सम्राट कहा जाता है। उनके बाद भारत में लगभग साढ़े सात सौ वर्ष तक मुगलों ने राज किया। मुगल शासक मीर जाफर की गददारी से पवने दो सौ साल अंग्रेजो ने राज किया अग्रेंजो से अजादी दिलाने के लिए हमारे वीर सपुत चंद्र शेखर आजाद भगत सिंह, नेता जी सुबास चंद्र बोस, महात्मा गांधी सहित अंदोलन में कुर्बानी दिये तो हमारे भारत देश को आजादी मिली और देश में लोकतंत्र स्थापित हुआ आजाद भारत से लगभग 76वर्ष कई पार्टियों की सत्ता रही, लेकिन हमारे देश के बेरोजगार, किसान, नौवजवानों की स्थिति में सुधार हुआ।  आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है सबका साथ सबके विकास के नाम पर आई सरकार सभी मुद्दों पर फेल है भाजपा ने वादा किया था हम दो करोड़ नौकरी देंगे जो धरातल कही दिख रहा है। आप हमारा नौजवान बेरोज गार है प्रदेश में आये दिन हत्या व्यभिचार घटनाएं हो रही हैं। गरीब पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा सरकार में किसान को सस्ती खाद विजली फ्री देने में असमर्थ है देश मे एक समान शिक्षा निति लागू नहीं है, सरकार को दोहरी शिक्षा निति को समाप्त करना चाहिए। उच्च न्यायालय ने कहा कि सरकारी विद्यालय में सरकारी कर्मचारी के बच्चे भी पढ़ें, ताकि पढाई बेहतर हो लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आम जनता पार्टी की मांग है देश में शिक्षा लागू हो प्राईवेट विद्यालय की भी फीस डोनेशन सरकार तय करे। किसानों नवजावनो का हक, समान महगाई भष्टाचार के खिलाफ हमारे पार्टी के खिलाफ अदोलन निरंतर चलता रहेगा आम जनता पार्टी 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पुरवाचल में लगभग 41 सीटों पर लोक सभा चुनाव लड़ाएगी। वर्तमान में मऊ जनपद की घोसी विधान सभा उप चुनाव मे राज कुमार चौहान गन्ना किसान चुनाव चिन्ह पर चुनाव मजबूती से लड़ रहे है। कल से सभी पदाधिकारी घोसी पहुंचेंगे प्रचार में अपने प्रत्याशी के समर्थन में कार्य कार्यक्रम के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा जल्द ही आम जनता पार्टी सदस्यता अभियान पुरे प्रदेश मे चलायेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने सभी जनता पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एडोकेट ओमकार चौहान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव राम सुरेश चौहान, राष्ट्रीय सचिव राम अवध चौहान, राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद्र चौहान, राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य दीवान चौहान, राष्ट्रीय सदस्य दिल्ली कार्यालय प्रभारी विनोद नंगी, अजय सिंह फौजी, अबेडकर नगर डा सरवेश चौहान प्रदेश अध्यक्ष धरमेंद्र चौहान संचालन अखिलेश चौहान प्रदेश महासचिव ने किया।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment