24 C
en

Ballia News: लोकसभा चुनाव AAP के संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा, विधानसभा वार पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी


आम आदमी पार्टी बलिया इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों की बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई और विधानसभा वार पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ-साथ आज जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर पालिका के प्रत्याशी रहे सर्वे दमन कुमार जी को जिला महासचिव, योगेश कुमार खरवार को जिला सचिव तथा प्रहलाद खरवार को नगर पालिका बलिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश को नंबर एक बनाने के लिए वचनबद्ध है। जिसके लिए देश के सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बेहतरीन बनाना होगा । ताकि आम जनमानस का बच्चा शिक्षित हो सके और स्वस्थ रहे तभी जाकर देश को नंबर एक बनाने का सपना पूरा हो पाएगा और यह काम आम आदमी पार्टी के बिना संभव नहीं है। इसी क्रम में आज सभी पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें संगठन को ब्लॉक, सेक्टर और बूथ स्तर पर कैसे लेकर जाए इस पर विस्तृत चर्चा हुई और आने वाले कुछ महीनो के अंदर आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक पहुंचने का काम करेगी और जनता के  शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जरूरी मुद्दों पर जनता की आवाज को भी बुलंद करने का काम करेगी। इस बैठक में अशोक कुमार गुप्ता सुगन लाल यादव ऋषिकेश यादव सर्वदमन जायसवाल प्रहलाद खरवार छोटेलाल चौरसिया सत्येंद्र नाथ वर्मा संजय उपाध्याय योगेश कुमार खरवार विपिन कुमार तिवारी संत प्रकाश सिंह रामदास यादव नवीन कुमार विवेक कुमार सिंह राजकुमार मौर्य उषा राय डॉक्टर प्रदीप संदीप कुमार सिंह दुर्गेश यादव कवि जी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उषा राय जी ने तथा अध्यक्षता सुशांत राज भारत ने की।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment