Ballia News: केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक का हुआ स्थानांतरण
केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक का हुआ स्थानांतरण।
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित।
बलिया। केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती के प्राचार्य प्रेम कुमार एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक संदीप कुमार का स्थानांतरण बलिया जनपद से अन्य जनपद में हो गया है। इस अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट बलिया के उपाध्यक्ष एवं लाजिक सिस्टम के संस्था के प्रभारी शास्वत त्रिपाठी व ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने अभिनन्दन पत्र देकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया । ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहां कि प्राचार्य प्रेम कुमार एवं वरिष्ठ सचिवालय सहायक संदीप कुमार ने 2016व 2017से बलिया में सेवा दे रहे थे।तथा विद्यालय में बच्चों के बीच अक्सर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एवं समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ट्रस्ट के बैनर तले कराते रहे।जिससे बच्चे बहुत प्रभावित होते थे। इस अवसर पर राजेश, शशीकांत तिवारी, कौशल कुवर, पंकज पाठक, अंजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment