खाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर लिया सैम्पल
अम्बेडकरनगर: ज़िलाधिकारी अम्बेडकरनगर तथा एस.के.त्रिपाठी,सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर रक्षा बंधन पर्व पर शुद्ध मिष्ठान उपलब्ध कराने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , अंबेडकर नगर, के.के.उपाध्याय के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान में सद्दरपुर ,टांडा में शिवम डेयरी का निरीक्षण कर पनीर का नमूना,चिंतौरा चौराहा ,टांडा में अशोक यादव की मिठाई की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर खोया का नमूना तथा राजेंद्र यादव की दुकान से खोया का नमूना सुलेमपुर चौराहा ,टांडा में विनय स्वीट्स की दुकान का निरीक्षण कर डोडा बर्फ़ी का नमूना,कटोखर चौराहा ,हंसवर में बंगाली स्वीट से छेना मिठाई का नमूना तथा बरियावन चौराहे पर जयगुरुदेव स्वीट्स का निरीक्षण कर खोया का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा गया। कुल 6 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु भेजे गये।अभियान में अखिलेश कुमार मौर्य ,पुरंदर यादव,मनीषा सिंह,आदर्श प्रताप,हंसराज प्रसाद तथा चंद्र प्रकाश यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment