Ballia Newa: महिला बिल पास होने पर महिलाओं में जश्न का माहौल, भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल
बलिया: भाजपा नेत्री सन्ध्या पांडेय के नेत्रित्व में भाजपा कार्यलय पर दोहरी खुशी का जश्न मनाया गया। पहली खुशी संसद में महिला बिल पास होने से है जहाँ एक दूसरे को महिलाओं ने मिठाई खिला कर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण मिलने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। वही सन्ध्या पांडेय ने विपक्ष पर इस बिल को पास नही करने का आरोप लगाई कहा इस बिल के पास होने से महिलाओं को बल मिला है अब महिलाएं राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगी और विकास में अपना योगदान देंगी वही दूसरी खुशी पूर्व विधायक संजय यादव को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका स्वागत अभिनन्दन किया।

Post a Comment