Basti News: विजय विक्रम आर्य को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
कलवारी,बस्ती अजमत अली: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री रामकरन आर्य के पुत्र विजय विक्रम आर्य को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया।
कुसौरा बाजार मे जिला उपाध्यक्ष कैश मोहम्मद व जिला महासचिव मोहम्मद स्वाले के नेत्रृत्व मे कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
इस अवसर पर इरशाद अहमद, रंगीलाल चौधरी, अल्ताफ हुसैन, हनुमंत यादव, बसंत चौधरी, रवि चौधरी, अमन राव,निजामुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहें।


Post a Comment