24 C
en

Basti News: कलवारी थाना के चमनगंज चौराहे पर चार दुकानों में ताला तोड़कर चोरी, नगदी समेत कई कीमती सामान उठा ले गए चोर

कुदरहा, बस्ती अजमत अली:   कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की सूचना लोगों ने दुकान मालिकों को दी। दुकान मालिकों ने घटनास्थल पहुंचकर सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल किया।

  गुरुवार शुक्रवार की रात कलवारी थाने से लगभग मात्र एक किमी दूरी पर लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर चमनगंज चौराहे पर बीती रात चोरों ने अतुल श्रीवास्तव के इलेक्ट्रानिक की दुकान, प्रवीण सहज जन सेवा केंद्र, गुड्डू मेडिकल स्टोर, तसलीम खान मेडिकल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत कई सामान उठा ले गए। आसपास के लोगो की सूचना पर सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा ताला तोड़कर चोरी हुई है। दुकानदारों ने घटना की सूचना कलवारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने में जुटी है। चोरी से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/