Bahraich News: नेपाल में दो समुदायों के बीच बवाल, भारत की सीमा बंद, लंबा जाम
Bahraich News: नेपाल में दो समुदायों के बीच बवाल, भारत की सीमा बंद, लंबा जाम
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के नेपालगंज कस्बे व आस-पास के इलाके में दो समुदायों के बीच हुए बवाल, पत्थरबाजी व आगजनी के बाद पड़ोसी देश ने रूपईडीहा स्थित भारत की खुली सीमा को बंद कर दिया। मंगलवार की दोपहर जब नेपाल में विवाद ज्यादा बढ़ा तो सीमा पर कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लगने से आवागमन और कारोबार दोनों ठप हो गया। वहीं भारतीय क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
नेपाल से जुड़े जानकारों की मानें तो नेपाल में प्रतिबंधित मवेशियों का वध होने की सोशल मीडिया मेंपर भड़काऊ वीडियो पोस्ट होने के बाद बांके जिले के विभिन्न इलाकों से धार्मिक रूप से आहत पक्ष विरोध प्रदर्शन पर उतर आया। इसके बाद पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं होने लगीं।
रूपईडीहा से सटा नेपालगंज कस्बा इससे ज्यादा प्रभावित है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह ही हिंदू और मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं के साथ-साथ सौहार्द रैली निकाली थी। फिर भी दो समुदायों के बीच आंतरिक रूप से तनातनी बनी हुई थी जिसका परिणाम यह रहा कि नेपालगंज के विभिन्न चौराहे और गलियों पथराव किया गया। इसमें काफी लोगों को चोटें भी आईं। इतना ही नहीं बाइकों में तोड़फोड़ व सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।
नेपालगंज जिला बांके के जिलाधिकारी विपिन आचार्य द्वारा कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है।। कर्फ्यू लगाने के आदेश नेपालगंज के राप्ती नदी संग जाने वाले रास्ते, खजुरा रोड इंदरपुर जाने के रास्ते, रांझा चौक जमुनहा सीमा के रास्ते को कर्फ्यू में विशेष कर शामिल किया गया है।
दोनों देशों के बीच रोज एक लाख लोगों का आवागमन
औसतन भारत नेपाल सीमा पर प्रतिदिन दोनों देशों के बीच करीब एक लाख लोगों व दस हजार वाहनों का आवागमन होता है। मंगलवार दोपहर 1 बजे कर्फ्यू के आदेश जारी होने के बाद से नेपाली सीमा पर भारतीयों को नेपाल जाने से रोक दिया गया। नेपाल में गली मोहल्ले चौराहा पर बवाल के कारण भारतीय क्षेत्र से लोगों को नहीं जाने दिया गया।
वहीं पहले से भारतीय क्षेत्र में आ गए नेपालियों को नागरिकता प्रमाण पत्र देखकर उन्हें नेपाल जाने की अनुमति प्रदान की गई है। उधर नेपाल में फंसे भारतीयों को सीमा पर पहुंचने पर उन्हें नागरिकता प्रमाण पत्र देखकर आने जा रहा है।भारतीय वाहनों का भी प्रवेश रोक दिया गया है। इससे भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक,दर्शनार्थी, लोगों रिश्तेदार भारतीय सीमा क्षेत्र में ही फंसे हैं या फिर वापस लौट रहे है।
विज्ञापन
5 से 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित
भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा और नेपालगंज दो प्रमुख बाजार माने जाते हैं। जहां पर व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी खरीद-बिक्री होती है। सीमावर्ती क्षेत्र में आगजनी तोड़फोड़ बवाल होने के कारण दोनों सीमा क्षेत्र में कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया। व्यापारियों की माने तो रोज यहां पर 5 से 10 करोड़ रुपए का व्यापार दोनों देशों के बीच होता है। सीमा पर अनिश्चितकालीन बंदी होने से यह नुकसान और भी बढ़ सकता है।
सीमा पर वाहनों की लंबी कतार
भारत- नेपाल सीमा पर आयात और निर्यात करने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई है। नेपाल से भारत व भारत से नेपाल जाने वाले सैकड़ों वहां सीमावर्ती क्षेत्र पर ही फंसे है। व्यापारियों द्वारा निर्यात किए गए वाहनों पर खड़े होने के कारण उन्हें काफी व्यापारिक नुकसान उठाना पड़ेगा। जो वाहन खड़े रहेंगे उन्हें प्रतिदिन औसतन 5000 से 10000 रूपए के हिसाब से किराया देना पड़ेगा।
भारतीय क्षेत्र में बढ़ी चौकसी
नेपाल से सटे सीमा क्षेत्र में पहले से और ज्यादा चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रशांत वर्मा, एसपी, बहराइच
Post a Comment