Ballia News: युवा नेता अभिषेक सिंह को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया: सपा नेता कामेश्वर सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिलेश यादव में अभिषेक सिंह को समाजवादी छात्रसभा में राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी है। अभिषेक सिंह ने भरोसा जताने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा डॉ इमरान का धन्यवाद किया है। कहा मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाजवादी पार्टी को स्वर्णिम की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरे मनोयोग से सतत प्रयास करता रहूँगा।
Post a Comment