24 C
en

Ballia News: करंट लगने से काम कर रहे मजदूर की मौत, मचा कोहराम


बलिया: सत्यम् नगर कालोनी जीरा बस्ती के घर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. काम के दौरान लोहे की सरिया में करेंट आ जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के शिकार मजदूर को घर मालिक ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि परमहंस राजभर (65) निवासी सुखपुरा मजदूरी का काम करने विवेक चौबे निवासी सत्यम् नगर कालोनी जीरा बस्ती के घर आया था. वह लोहे की सरिया काट रहा था, तभी अचानक लोहे में करंट आने से उनकी हालत गंभीर हो गई. घर के मालिक ने 112 डायल किया। 112 एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
एक लड़का फौज में तो दूसरा लड़का करता है मजदूरी
बलिया। मोहन राजभर निवासी सुखपुरा मृतक परमहंस राभर के पड़ोसी है. वे दोनों कही भी एक साथ काम करने जाते थे. मोहन राजभर ने बताया कि मृतक परमहंस के दो बच्चे है. एक लड़का फौज में है, दूसरा लड़का मजदूरी का काम करता है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment