Ballia News: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिखाया गया लाइव प्रसारण
*जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिखाया गया पर्यटन और संस्कृति मंत्री एवं राज्य मंत्री समाज कल्याण के उद्बोधन का लाइव प्रसारण*
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिला अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर 'जनजाति भागीदारी उत्सव कार्यक्रम' में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और राज्य मंत्री समाज कल्याण असीम अरुण के उद्बोधन एवं प्रदेश के जनजातियों द्वारा किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दिखाया गया। यहां पर अपर जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित किया।हर साल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में मनाई जाती है। इस कार्यक्रम में जनपद का दूर दराज के क्षेत्रों से आए जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित थे। जनपद में यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित करवाया गया था। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
Post a Comment