बंसी नगर में 'कंक्रीट गोल्ड सीमेंट' का भव्य मिस्त्री सम्मेलन, 30 मिस्त्रियों ने सीखे निर्माण के नए गुण
बस्ती। जनपद के हर्रैया तहसील अंतर्गत बंसी नगर में 'कंक्रीट गोल्ड सीमेंट' कनोडिया ग्रुप द्वारा एक विशाल मिस्त्री मिलन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 30 कुशल मिस्त्रियों ने भाग लिया और निर्माण क्षेत्र की बारीकियों को समझा।
इस अवसर पर टेक्निकल ऑफिसर शैलेंद्र चौधरी ने मिस्त्रियों को संबोधित करते हुए आधुनिक निर्माण तकनीकों और सीमेंट की गुणवत्ता बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि कैसे 'कंक्रीट गोल्ड सीमेंट' घरों को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में सेल्स ऑफिसर आशीष श्रीवास्तव ने कंपनी की बाजार योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।
बैठक में डीलर इंद्रमणि पाण्डेय और अनु बिल्डिंग मटेरियल (रिटेलर) के प्रतिनिधि मौजूद रहे , जिन्होंने स्थानीय स्तर पर ग्राहकों को उच्च श्रेणी की निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में मिस्त्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।


Post a Comment