उल्लास से मना स्वतंत्रता दिवसः छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
बस्ती। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी बनकटी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के बीच उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा (प्रभात फेरी ) निकाली गयी । रैली का आकर्षण बच्चों द्वारा निकाली झाकी रही जिसमें भारत माता रानी लक्ष्मी बाई महात्मा गाँधी सरदार भगत सिंह चन्द्रशेखर आजाद सुवाषचन्द्रबोस डा० भीम राव अम्बेडकर रहे । ध्वजारोहण वित्त एवं लेखा अधिकारी बस्ती गुलशन उवर ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वित्त एवं लेखा अधिकारी बस्ती गुलशन उवर ने छात्रों को स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि नई पीढी अमर बलिदानियों से प्रेरणा लें।
सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुपम मिश्रा की देखरेख में कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार व मुहम्मद इकबाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप स ेभवानी प्रसाद शुक्ल खण्ड विकास अधिकारी बनकटी, खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव, पूर्व बीओ अरुण पाण्डेय, शिक्षक नेता अभय सिंह यादव, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी ग्राम विकास अधिकारी अमित प्रकाश मुनिराम मौर्य , रामचन्द्र शुक्ल रंजना देवी, ओम प्रकाश शुक्ला, मोहम्मद इकबाल, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, ऋषभ कुमार मिश्र, विनय शंकर पांडे, अनुपम मिश्रा, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी, विनय कुमार शर्मा, आशा, मीरा, मालती, प्रेम चौधरी, डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, आज्ञाराम चौधरी जय प्रकाश प्रजापति प्रबंध समिति के सदस्य गण अभिभावक समिति के सदस्य गण तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Post a Comment