24 C
en

Basti News: 19 अगस्त को पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

UP: बस्ती जिले के कप्तानगंज से पूर्व विधायक रहे राना कृष्ण किंकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर 19 अगस्त को रानीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर के साथ अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया है। राना कृष्ण किंकर सिंह कप्तानगंज से विधायक रह चुके हैं। स्वर्गीय  राना कृष्ण किंकर सिंह क्षेत्र में आम जनमानस में काफी लोकप्रिय रहे हैं। शिक्षा स्वास्थ्य व किसानों हितों के मुद्दों निर्बल शोषण वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव कार्य किया। राना कृष्ण किंकर सिंह ने बहुचर्चित रैपुरा कांड जिसमें लगभग 200 लोगों की विषाक्त भोजन करने से मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए 18 दिन तक आमरण अनशन भी किया। राना कृष्ण किंकर सिंह ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं दर्जनों बार रक्तदान करके लोगों को जीवन दान देने का कार्य किया। 



जानिए कैसा रहा राना कृष्ण किंकर सिंह का राजनीतिक सफर


राना कृष्ण किंकर सिंह ने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1972 में APN PG कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव से की थी। जिसमें वह भारी मतों से जीते थे। वह ग्राम पंचायत भौंसिंहपुर के प्रधान भी चुने गए थे। वह आम जनता में काफ़ी लोकप्रिय रहे, राना कृष्ण किंकर सिंह लगातार  दो बार वर्ष 1983 और 1988 में बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। सन 1989 और 1991 के विधानसभा चुनाव में कप्तानगंज सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। बाद में वह सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति करते रहे। 7 दिसंबर 2021 को अपने समर्थकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/