24 C
en

राजेन्द्र हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेवल-3 एनआईसीयू की सुविधा



बस्ती मण्डल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है हॉस्पिटल
बेटी पैदा होने पर किसी प्रकार की फीस नहीं,एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा- डा. ईशा कपूर

बस्ती। मुण्डेरवा मार्ग राजेन्द्रानगर में स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डा. ईशा कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लेवल-3 एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) की व्यवस्था की गई है, जो पूर्वांचल क्षेत्र में बहुत कम अस्पतालों में उपलब्ध है।



डा. कपूर ने बताया कि हाल ही में एक नवजात शिशु संतकबीर नगर जनपद के बीना देवी पत्नी उमापति को गंभीर स्थिति में यहां भर्ती कराया गया था। बच्चे का जन्म किसी अन्य स्थान पर हुआ था और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उसे राजेंद्र हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां विशेषज्ञ डाक्टरों और आधुनिक मशीनों की मदद से उसका इलाज किया गया, जिसके बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में लेवल-3 एनएसयू के साथ-साथ 10 वेंटिलेटर, 12 सीपीएपी मशीनें, लैमिनर चैबर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और केएमसी (कंगारू मदर केयर) यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन आधुनिक व्यवस्थाओं के कारण गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का भी बेहतर इलाज संभव हो पा रहा है।

डा. कपूर ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत नवजात शिशुओं का इलाज निःशुल्क किया जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल शहर से कुछ दूरी पर स्थित होने के बावजूद मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मरीज एम्बुलेंस को कॉल कर सकते हैं और यह सेवा निशुल्क प्रदान की जाती है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि राजेंद्र हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/