24 C
en

Basti News: पृथ्वी पर पाप, अत्याचार बढ़ाने पर भक्तों के रक्षा हेतु अवतरित होते है भगवान



कुदरहा, बस्ती।  पृथ्वी पर जब-जब पाप और अत्याचार का बोलबाला होता है तो नारायण अपने संतो, ऋषियों, भक्तो की रक्षा हेतु किसी न किसी रुप में अवतरित होते रहते है और राक्षसो का संघार कर धर्म की स्थापना करते है। यह सदविचार अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक रमोध वत्स महराज ने गायघाट नगर पंचायत के गाना स्थित शिक्षा शक्ति सदन में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से प्रवचन सत्र में व्यक्त किया। उहोंने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि भगवान शिव की बात न मानने पर सती पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में समाहित होना  पड़ा था। ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव ने तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न किया और कहा कि भक्ति के लिए कोई उम्र की बाधा नहीं होती है। बचपन में ही भक्ति  करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी के समाम होता है। उसे जैसा चाहे वैसा रूप दे सकते है। व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। भगवान ध्रुव के सत्यकर्मो की चर्चा करते हुए कहा कि ध्रुव की साधना, उनके सत्कर्म तथा ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें वैकुंठ लोक प्राप्त हुआ था। कलयुग में मनुष्य को भगवान के द्वारा बताए गये मार्ग का अनुशरण करे तो मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो तो, इसके लिए श्रीमद्भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया है।

        कथा में मुख्य यजमान कुशलवती त्रिपाठी, शिक्षाशक्ति गाना के संरक्षक बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू, रामकृष्ण त्रिपाठी, हरिकृष्ण त्रिपाठी, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, विशाल, सुनील कुमार छोटू, देवनाथ मिश्रा, पं ओमनारायण शुक्ल, आनंद दुबे, विंध्याचल द्विवेदी, सुरेश तिवारी, कृष्ण कुमार, जयशंकर, राजेंद्र तिवारी, राकेश मिश्र, अरविंद, आलोक त्रिपाठी, साहबराम तिवारी, केवला, आनंद मोदनवाल, ज्ञानचंद्र तिवारी, विजय शंकर, योगेंद्र मिश्र, रमेश मिश्र, राजेश गुप्ता, लवकुश चौधरी सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/