24 C
en

बेटे के दुर्व्यवहार से सहमा परिवार, पिता ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

 


बस्ती: बेटे के दुर्व्यवहार और गलत कार्यों से परेशान होकर एक पिता ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे द्वारा लगातार दुर्व्यवहार और गलत आचरण किया जा रहा है। ऐसे में यदि उनके बेटे द्वारा कोई असामाजिक कृत्य व अपराध किया जाता है तो उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी कमलेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी और एसपी को पत्र भेज कर बताया कि उनके दो लड़के नरेंद्र प्रताप सिंह तथा अभय प्रताप सिंह उर्फ चंदन सिंह है। जिसमें से बड़े बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह का स्वभाव काफी ठीक है। परिवार के साथ मिलजुल कर रहते हैं। बस्ती शहर में रहकर डेंटल मैटेरियल के सप्लाई का काम करते हैं। उनके अंदर कोई बुराई नहीं है। छोटे लड़के अभय प्रताप सिंह उर्फ चंदन सिंह अपने बच्चों के साथ लखनऊ में रहते हैं। हमेशा शराब पीते हैं और उनकी पत्नी का व्यवहार भी परिवार के साथ ठीक नहीं है। कोई भी रिश्तेदार नहीं बचा है जिससे रूपया उधर मांग कर वह नशा न किए हो। बैंकों से भी रुपया निकल कर शराब पी गए हैं। इसलिए हम उनके गलत आदतों के चलते उनसे अपना संबंध नहीं रखना चाहते हैं। यदि उनके द्वारा किसी भी तरह का कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया जाता है तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/