24 C
en

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया आर्थिक सहयोग

 


बस्ती: रुधौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुसायल में हुई आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना।पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि आगजनी से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए। संजय प्रताप जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर वह आगे भी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/