24 C
en

UP News: सुभासपा की समीक्षा बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति



UP: बस्ती जिले के सर्किट हाउस में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामानंद बौद्ध पूर्व विधायक रामकोला मंडल प्रभारी बस्ती ने किया। बैठक के पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई। राष्ट्रिय महासचिव राम ललित चौधरी ने कहा अब तक 40 सक्रिय सदस्य बनाएं जा चुके है। एक सक्रिय सदस्यता के लिए 1 हजार सदस्य बनाना अनिवार्य है। इन  सक्रिय सदस्यों ने अब तक 40 हजार सदस्य बनाएं है। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेजी पर चलाए जा रहा बस्ती जनपद में लगभग 10000 सदस्य बनाए गए, 50000 सदस्यों का इस वर्ष लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया। बैठक के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी राजभर, मंडल महासचिव अमन राजभर, मीडिया प्रभारी राम सहाय राजभर, राहुल निषाद, बबलू यादव, आशीष राजभर , अर्जुन राजभर,, राजेश राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, जगराम राजभर,पूजा राजभर, दीपक यादव, राजकुमार राजभर सहित तमाम लोग मौजुद रहे। 



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment