24 C
en

Basti News: मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर नगर में खुला राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल




बस्ती: मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर नगर में राजकीय होम्योपैथिक हॉस्पिटल खुल गया। वर्षों पूर्व नगर बाजार के इस होम्योपैथिक अस्पताल को हरैया तहसील में स्थांतरित कर दिया गया था जिसको वापस लाने के लिए अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा के निर्देश पर प्रदेश के होम्योपैथिक निदेशक ने  जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी बस्ती को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया था जिसके क्रम में आज अस्पताल वापस नगर पंचायत के बकैनिया द्वीप में स्थांतरित कर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र में इससे मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। श्रीमती राना ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना नगर पंचायत का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आदर्श नगर पंचायत नगर को देश के नक्शे पर स्थापित करने का प्रयास जारी रहेगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा जहां सस्ती और सुलभ है वहीं अत्यंत कारगर भी सिद्ध हुई है। उन्होंने नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 08 बजे से दिन में 02 बजे तक अस्पताल की सेवाएं प्रदान की जायेंगी। मात्र एक रुपए के पर्चे पर सभी सरकारी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। अधिशाषी अधिकारी संजय राव ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि नगर पंचायत नगर को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर अर्बन को ऑपरेटिव बैंक के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, समस्त सभासद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य लोग तथा महिलाएं मौजूद रहीं।

                         



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/