24 C
en

बस्ती में आयोजित पीडीए दिवस पर बोले सपा सांसद, 27 में भाजपा का जाना तय



बस्ती: बस्ती जिले में पीडीएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भीड़ से गदगद दिखे पूर्व मंत्री व बस्ती सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि 2027 में भाजपा का जाना तय है। वहीं पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पंडित विकल्प के सवाल पर पूर्व मंत्री व सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रश्न तो हमने देखा नही सुना है। इसमें किसी भी समाज को यह भारतीय जनता पार्टी की जो प्रधानमंत्री हैं मुख्यमंत्री हैं बिल्कुल घमंड में हैं इनको ऐसा लग रहा है कि अब इस देश से प्रदेश से हमको कोई हटा नहीं सकता, लेकिन आप देख रहे हो की जन मानस,गरीब लोग, दलित लोग,पिछडे लोग,महिलाएं आज कितनी बड़ी संख्या में यहां जुटी हुई है निश्चित रूप से आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश से इनका जाना जाना हैं। गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना चाहते हुए पूर्व मंत्री व सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोग गैस के लिए लाइन में है लेकिन यह लोग इस बात को मानते नहीं यह बार-बार कहते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग ऐसा करना के लिए केवल कर रहे हैं जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरी पूरे हिंदुस्तान में चाहे कर्नाटक हो, मुंबई हो हर जगह रेस्तरां बन्द हैं, रेस्टोरेंट बंद है और इनके लोग ही यदि जमाखोरी हो रही है तो निश्चित तौर पर सरकारी अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की देन है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, पूर्व मंत्री श्रीपति सिंह, हर्रैया  नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राज कपूर यादव, वरिष्ठ सपा नेता दयाशंकर मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, बृजेश मिश्रा, आरडी गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/