Ballia News: कलयुगी बेटे को पिता ने किया अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल
बलिया: पिता ने किया अपने तीसरे व छोटे बेटे को चल-अचल संपत्ति बेदखल। मामला चितबड़ागांव थाना अंतगर्त महरेई गांव का है। जहां के निवासी बब्बन प्रसाद ने अपने तीसरे लड़के यशवंत प्रसाद के व्यवहार से असंतुष्ट हो कर ऐसा कदम उठाया है। बब्बन प्रसाद ने बताया कि मेरे तीन लड़के वशिष्ट कुमार, दूसरा जियुत प्रसाद और तीसरा यशवंत प्रसाद है। यशवन्त मेरा कोई बात नही मानता उसकी आदते गलत है आये दिन अपने माता-पिता को प्रताड़ित करता है बिना बताए मेरे मना करने के बाद भी विदेश चला गया। आशंका जताया कि यशवंत से मेरे परिवार की न केवल प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है बल्कि समाज मे मेरा सर नीचा किया है जिससे क्षुब्ध होकर मैं अपने तीसरे पुत्र यशवंत को अपने चल-अचल संपत्ति से अलग कर दिया है जिसे लेकर एक बेदखली घोषणा पत्र जिला अधिकारी को सौंपा है।
Post a Comment