24 C
en

Ballia News: जमीन पैमाइश का विरोध करना पड़ा महंगा, कानूनगो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में रविवार को कुछ लोगों द्वारा पैमाइश को लेकर विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि उन्होंने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गये पत्थर को उखाड़ दिया तथा खुद ही झोपड़ी व पुआल में आग लगा दिया। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। मामले में कानूनगो की तहरीर पर 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का है। धनौती निवासी पशुपति ने बांसडीह तहसील में पक्की पैमाइश के लिए वाद दाखिल किया गया था। एसडीएम ने धारा 24 के तहत पत्थर नसब करने का आदेश दिया। रविवार को कानूनगो जितेंद्र राम व लेखपाल नितीश यादव पुलिस टीम के साथ पैमाइश करने पहुंचे। राजस्व टीम ने मापी के बाद पत्थर गाड़ दिया। इसी बीच कुछ पुरुष व महिला पत्थर गाड़ दिया। इसी बीच कुछ पुरुष व महिला पैमाइश के विरोध में खड़े हो गये।पुलिस का कहना है कि पैमाइश के बाद चिन्हांकन के लिए गाड़े गये पत्थर को उखाड़ने के बाद कुछ लोगों ने अपनी झोपड़ी व पुआल के ढेर में आग लगा दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। किसी प्रकार आग बुझाने के साथ ही पुलिस ने हंगामा कर रही चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस सम्बंध में एसओ योगेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले में कानूनगों की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। इसमें चार आरोपी नामजद हैं। चार महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment