24 C
en

भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत,10 घायल

बलिया: सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है प्रभारी निरीक्षक बैरिया द्वारा बताया गया  कि आज दिनांक 27.02.2024 रात्रि में समय करीब 02.20 बजे थाना बैरिया अन्तर्गत सुघर छपरा (हल्दी-बैरिया बार्डर) के पास तिलक समारोह से वापस आ रही दो जीप कमाण्डर UP60E6151, UP70U9747 व पीकप गाड़ी (UP61AT9255 टमाटर लदी) का एक्सीडेंट हो गया । इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्तपताल भेजवाया गया व मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया । मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है।

*मृतकों का नाम व पता-*
1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर 
2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष
3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना  उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
4. राज गुप्ता  पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर 
6. अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष

*घायलों का नाम व पता-*
1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष 
2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष 
5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष 
6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष
7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष
8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर 
9. सीताराम पुत्र सुब्बा 
10. परशु राम पुत्र अज्ञात
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment