24 C
en

तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन शुरू

कुदरहा, बस्ती अजमत अली: कुदरहा विकास क्षेत्र के कुदरहा बाजार में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा एक निजी मैरिज हाल से होते हुए कुदरहा बाजार में निकला। दोपहर में सैकड़ों बालिकाएं व महिलाएं अपने सिर पर कलश को लेकर गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए चल रहीं थीं। पुनः निजी मैरेज हाल में कलश यात्रा का समापन हुआ। हर व्यक्ति के चिंतन में श्रेष्ठता आचरण में उत्कृष्टता आए इसीलिए विराट सामूहिक धर्मानुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के आयोजक विजय कुमार स्वर्णकार ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा जिसमे सोमवार और मंगलवार शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा संगीत प्रवचन का कार्यक्रम होगा। मंगलवार और बुधवार सुबह 8 बजे से जप ध्यान का कार्यक्रम होगा। बुधवार शाम 6 बजे से 9 बजे तक देव पूजन यज्ञ एवं विविध संस्कार पूर्णाहुति प्रज्ञा पुराण कथा संगीत प्रवचन विराट दीप महायज्ञ का कार्यक्रम होगा।

    

गुरु सत्य नारायण शर्मा जी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ करने से कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। गायत्री मंत्र नहीं होता तो सनातन धर्म पर कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं करता। गायत्री मंत्र का जाप करने से किसी व्यक्ति को तत्काल विपत्ति से मुक्ति मिल जाती है सभी मंत्रों का महामंत्र गायत्री मंत्र है। गायत्री मंत्र के  जाप से हमारे मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके जाप से मानव मस्तिष्क शांत हो जाता है हृदय मजबूत होता है वही त्वचा का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

इस मौके पर गुरु राम बक्श यादव के अलावा रत्नाकर प्रसाद पांडेय, देवेंद्र कुमार सोनी, अनिल अग्रहरि, सीताराम चौरसिया, राकेश सोनी सहित तमाम महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहें।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment