Bahraich News: वनरोज की हत्या का प्रयास, छह लोगों के खिलाफ केस
Bahraich News: वनरोज की हत्या का प्रयास, छह लोगों के खिलाफ केस
बहराइच। रामगांव क्षेत्र में वनरोज को मारने के मंसूबे से उसे जाल लगाकर पकड़ने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, मंगलवार को वनरोज को जाल लगाकर पकड़ने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
वायरल वीडियो रामगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर मजरा अकबरपुरवा का बताया जा रहा है। वीडियो में पांच-छह लोग वनरोज को जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ एक व्यक्ति वनरोज को खींचते हुए दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ऐसा वनरोज को मारने के मंसूबे से किया गया।
रामगंज के थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि इस घटना की जानकारी होने ही मौके पर एक टीम को भेजकर जांच कराई गई। प्रकरण में रेहुआ मंसूर निवासी घनश्याम शुक्ला की तहरीर पर सोमवार को अकबर पुरवा निवासी निसार अहमद, लेंगड़, सुफियान और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
Post a Comment