Ballia
Ballia: पिकअप में सवार थी महिलाएं, हादसे के बाद मची चीख पुकार
बलिया: सड़क हादसे में आधे दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता छितौनी गांव के पास रविवार की शाम जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार वाहन में एक दर्जन से अधिक महिलाएं थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में एक ड्राइवर और बड़ी संख्या में महिलाएं सवार थी ज्यादातर महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं आलू कोड़ कर घर वापस लौट रही थी तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि लगभग 4 से 5 बार एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
Via
Ballia
Post a Comment