आजमगढ़ में बोले निरहुआ - चोर लुटेरों की बज गई घंटी है,
निरहुआ ने कहा चोर लुटेरों की बज गई घंटी है, देश बढ़ा है और बढ़ेगा मोदी की गारंटी है
News Desk: आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दिनेश लाल यादव निरहुआ को एक बार फिर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी की घोषणा के दूसरे दिन दिनेश लाल यादव ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर आजमगढ़ की जनता को भी धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि आजमगढ़ की जनता ने सभी सर्वे में उनको नंबर 1 पर माना था। इसके बाद वह एक बार फिर से प्रत्याशी बने हैं। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रधानमंत्री का आजमगढ़ में आगमन है। प्रधानमंत्री आजमगढ़ से भाजपा की सीट निकलने से काफी खुश हैं। निरहुआ ने कहा कि उनको काम करने का करीब एक साल का ही मौका मिल पाया था। जितना संभव था उतना प्रयास किया। लेकिन अबकी बार जीत हासिल होने पर 5 साल तक आजमगढ़ की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर अपने नए गीतों की जानकारी भी दी। कहा कि इस बार नया गीत होगा। अपराधियों गुंडों माफियाओं चोर लुटेरों की बज गई घंटी है। देश बढ़ा है और बढ़ेगा, आ गई मोदी की गारंटी है। इसके अलावा राम लला के मंदिर को लेकर भी गाना है। जिसमें लिखा गया है कि मोदी योगी कलयुग में राम लला के दूत हैं। भारत मां के सपूत हैं। गाना तैयार हो रहा है जल्द ही सामने आ जाएगा।
Post a Comment