24 C
en

Bahraich News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने के चार आरोपी हिरासत में


 Bahraich News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने के चार आरोपी हिरासत में


बहराइच जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण कर निकाह करने के मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से चार को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकार्ड व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।


बता दें कि दो माह पहले दबंगों ने हरदी थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी का खेत से अपहरण कर बंधक बनाते हुए तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद मौलवी को बुलवाकर धर्म परिवर्तन कराने के साथ निकाह करने के बाद घर पर छोड़ गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार बेटी को विदा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थीं। सूत्राें के अनुसार उक्त मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से चार को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस टीमें पांचवें आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस टीमें घटना के दिन आरोपियों की मोबाइल की लोकेशन के साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले कैमरों की वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है



जल्द किया जाएगा खुलासा


घटना की जानकारी होने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पांच नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। ताकि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

-वृंदा शुक्ला, एसपी

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/