शिव विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर
बस्ती: नगर थाना के बगल में पाटेश्वरी माता मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस में मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास महाराज महन्त हनुमानगढ़ी पोखरा सरकार ने शिवजी का वैराग्य और मां पार्वती जीके प्रेम की परीक्षा व शिवजी को देवताओं के द्वारा विवाह के लिए प्रेरित करना एवं मां पार्वती भगवान भोलेनाथ का विवाह व कन्यादान के पश्चात हिमांचल राज ने बहुत सारी सामग्री अनेक गौ माता अनेक हाथी घोड़े दक्षिणा स्वरूप भेंट किया बहुत कुछ दिया और हाथ जोड़कर हिमांचल राज कहते हैं कि महाराज मैं आपको क्या दे सकता हूं आप तो स्वयं पूर्ण काम है इस मौके पर आशु सिंह राजकुमार गौड़ विवेक पंकज सोनी रामकुमार गुप्ता हीरालाल चौरसिया प्रमोद गुप्ता कुलदीप गुप्ता जितेंद्र उपाध्याय विकास गौड़ शुभम अवधेश चतुर्वेदी कथा के मुख्य यजमान दुर्गश सोनी व उनकी माता जी स्वेता गीता आकृती सोनी कौशल्या गार्गी अन्जनी पटवा रेनू दिव्या पार्वती सुशीला पिंकी सोनी गौरी रीमा सीमा एवं क्षेत्र के भारी मात्रा में भक्तगण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment