24 C
en

Bahraich news: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बुजुर्ग, इलाज के दौरान हुई मौत

 Bahraich news: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बुजुर्ग, इलाज के दौरान हुई मौत




बहराइच जिले के हरदी इलाके के नत्थू पुरवा ग्राम के रहने वाले मदन उम्र ( 55) फखरपुर इलाके में स्थित महमूदपुर ग्राम में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके घर जा रहे थे। महमूदपुर के सामने सड़क पार करते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने मदन को टक्कर मार दी, हादसे वो बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फखरपुर थाने को दी , जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फखरपुर थाना प्रभारी करुणाशंकर ने बताया कि  अज्ञात वाहन की टक्कर एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/