24 C
en

Basti News: ट्रेन हादसे में घायल का 37 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत



कुदरहा: कलवारी थाना क्षेत्र के 37 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन हादसे में घायल का इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल अपने बहन भांजे को मुंबई लेकर जा रहा था। गोरखपुर से मुंबई जाते समय खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास वॉशरूम जाते समय अचानक चक्कर आने से ट्रेन से गिर गया। साथ में ही यात्रा कर रहे हैं भांजे ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोक कर घायल व्यक्ति को उठाकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद ले गया जहां पर गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैली बस्ती रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।


     कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव के पलटी पुरवा निवासी ओम प्रकाश चौरसिया 37 पुत्र मंगरु चौरसिया अपने भतीजी डिंपल चौरसिया की शादी में मुंबई से अपने घर आए थे। शादी के बाद पिता मंगरु की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी सेवा सत्कार में लग गए। 16 जुलाई को पिता मंगरु की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु की शोक में आई बहन को साथ को लेकर मुंबई वापस जारहें थे। जैसे ही ट्रेन खलीलाबाद रेलवे स्टेश पहुंचें ओमप्रकाश वॉशरूम करने के लिए ट्रेन के दरवाजे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक चक्कर आ गया और गश खाकर नीचे गिर पड़े। साथ में यात्रा कर रहे भांजे अमित उर्फ सूरज ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और उतरकर ओमप्रकाश को उठाया और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद ले गए जहां पर हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैली बस्ती रेफर कर दिया। कैली में सुधार नही होता देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। 

ओम प्रकाश चौरसिया अपने परिवार सहित मुंबई में रहते हैं और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थें। इनकी चार बेटियां हैं।  असमय मृत्यु से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/