24 C
en

Basti News: कठिनईया नदी में धौरहरा के पास नदी में नहा रही तीन बच्चियों मे एक बच्ची लापता, तलाश जारी

 


बस्ती:कठिनईया नदी में धौरहरा के पास नदी में नहा रही तीन बच्चियों मे एक बच्ची लापता हो गई। उमैर नामक लड़के ने अपनी जान दांव पर लगा कर दो बच्चियों को सकुशल युवक ने बारह निकाल लिया । बचाने वाले व्यक्ति उमैर तथा साकिब ने अपनी जान दांव पर लगा कर दो बच्चियों की जान बचाई। बचाने वाले युवकों को ग्राम प्रधान व अधिकारी सम्मानित करेंगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष व खजौला चौकी प्रभारी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणो ने नदी में घुसकर कई घंटो तक नदी में लापता हुई बच्ची को ढूंढा लेकीन कही नही पता चल सका। मौके पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय,उo निoकृष्णकांत तिवारी,हेoकाo कौशल प्रसाद चौरसिया,हेoकाoपंकज त्रिपाठी सहित,ग्राoप्रoप्रतिनिधि पप्पू यादव,खालिद खान,नासिर अली,लल्लन चौधरी,मोo फारूक सहित अन्य ग्रामीण घटना स्थल पर मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/