Basti News: सांसद रामप्रसाद चौधरी और महादेव विधायक दूध राम ने बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा
सरयू नदी का कटान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा नदी कटान करते हुए महुआपार कला के मदरहवा पुरवे पर भोले के घर को निगलने को बेताब हैं। इससे पहले मदरहवा में राम भवन पासवान मनीष पासवान का छप्पर का घर कटान में विलीन हो गया। गांव के दर्जनों लोग अपने मकान को खाली कर सामान रिश्तेदारी और किराए के मकान में सुरक्षित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी और महादेव विधायक दूध राम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कटान से अब तक घर गवा चुके तीन लोगों को आर्थिक मदद किया। बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय को बाढ़ शरणालय बनाया गया है। लेकिन भोजन की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। पीड़ित अपने बच्चों के साथ भूखे रहने को मजबूर हैं। बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि नदी तेजी से कटान करती हुई गांव तक पहुंच गई है गांव को कटान से बचाने के लिए लगभग डेढ़ सौ मजदूर काम कर रहे हैं। प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरकर कटान में डाला जा रहा है लखीमपुर खीरी से आए मजदूर बंबू लगाकर नदी की धारा मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नरम मिट्टी होने के कारण नदी की धारा मोड़ने में कठिनाई हो रही है।
Post a Comment