UP News: क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत
UP: जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल रही थी। तेंदुआ देखे जाने के बाद से कुछ गांव के ग्रामीण दहशत में भी थे। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कई बार जांच भी की थी। लेकिन उसके बावजूद भी तेंदुए के निशान नहीं मिले थे। और वन विभाग के हाथ कुछ नहीं लग सका। आज गढ़ क्षेत्र के मानक चौक पर एक कुएं में तेंदुए के बच्चा मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने देखा कि तेंदुए का एक बच्चा कुएं के अंदर गिर गया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए के बच्चे को बाहर निकाल कर और डॉक्टर को बुलाकर उसका उपचार कराया। कुएं के अंदर तेंदुआ मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानक चौक के पास स्थित किसान यशपाल के खेत में एक कुएं में तेंदुए का बच्चा गिरा हुआ था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसको बाहर निकाल वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शायद 2 से 3 दिन से तेंदुए का बच्चा इसमें गिर गया था। जिसके कारण वह भूख प्यास से परेशान हो रहा था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया और वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई। इस पूरे मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी करन सिंह का कहना है कि मानक चौक से एक सूचना आई थी कि एक तेंदुए का बच्चा कुएं में गिरा हुआ है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और देखा तो मानक चौक के रहने वाले यशपाल किसान के खेत में एक तेंदुए का बच्चा गिरा हुआ था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद उसको रेंजर ऑफिस ले आए और उसका ट्रीटमेंट चल रहा है। तेंदुए का बच्चा करीब 2 दिन से कुएं में गिरा हुआ था। लेकिन आज ही सूचना मिली है जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू किया गया। तेंदुए का बच्चा करीब 3 से 4 माह का है। इस मामले में तेंदुए का ट्रीटमेंट करने पहुंचे डॉक्टर रंजन सिंह ने बताया कि तेंदुए का बच्चा मिला है पिछले दो-तीन दिन से वह कुएं में था कुएं में उसको पानी भी नहीं मिला था और उसने लगातार बाहर निकलने का प्रयास भी किया होगा। निकालने के बाद उसे पानी और अन्य चीजे दी गई है। ओर तेंदुए के बच्चे ईलाज जारी है।
कुएं के अंदर तेंदुए का बच्चा मिलने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य तेंदुए की भी होने की चर्चाएं चल रही है। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में है। चर्चा है कि तेंदुआ अपने परिवार के साथ ही आया होगा। जिसके बाद वह कुएं में गिर गया होगा । हालांकि अभी तक वन विभाग के अधिकारियों को अन्य कोई तेंदुआ होने के सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन कुएं में तेंदुए का बच्चा मिलने के बाद से आसपास के ग्रामीण दहशत में है। ओर इसके मध्य नजर वन विभाग द्वारा जंगल में जगह-जगह पिंजरे भी लगाए गए हैं।
Post a Comment