24 C
en

महुआपार कला व बैडारी एहतमाली मदरहवा पुरवा पर सरयू नदी का कटान तेज, 2 छप्पर नदी में समाए



कुदरहा। सदर तहसील के महुआपार कला व बैडारी एहतमाली मदरहवा पुरवा पर सरयू नदी का कटान तेज होने से दो छप्पर के मकान सरयू नदी की धारा में समा गए। जिससे गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ग्रामीण अपने घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। लगातार तेज हो रही कटान से ग्रामीण भयभीत है सरयू नदी के किनारे पेड़ व बांस की कोठ को काटकर तटबंध के उत्तर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं।


      शुक्रवार से सरयू नदी के कटान से ग्रामीण सहम गए हैं। शनिवार को लगभग 30 मी की कटान से महुआपार के मदरहवा पुरवा के राम भवन पासवान और मनीष पासवान का छप्पर का सरयू नदी की धारा में समा गया। जिससे मदरहवा पुरवे का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ग्रामीण अपने घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन गांव को कटान से बचाने में रुचि नहीं ले रहा है। बाढ़ पीड़ित राम भवन पासवान  कृष्णदेव पासवान, राम शब्द पासवान राम उग्रह, राम अवध, दीनानाथ पासवान, राजेंद्र पासवान, लक्ष्मी पासवान, शंभू पासवान, लालजी, पासवान ने बताया कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को कलवारी रामपुर तटबंध के उत्तर खाली पड़े सरकारी जमीन में स्थापित करने का आश्वासन देकर गुमराह कर रहा है। सरयू नदी की तेज कटान से बाढ़ पीड़ितों की नींद उड़ी हुई है।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/