बलिया: नदी किनारे अज्ञात योग का शव मिलने से सनसनी
बलिया: नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपुर दियारे से कुछ किसान नाव से घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर नदी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। इसकी सूचना पर पुलिस भी तत्काल पहुंच गई। हालांकि, युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के करीब होगी। जिंस पैंट और चेकदार शर्ट पहने मृतक के एक हाथ में घड़ी तथा दूसरे हाथ में कलावा (रक्षा सूत) बंधा है। पैर में स्पोट्स पहने युवक की पहचान की कोशिश जारी है।
Post a Comment