24 C
en

UP News: नहीं चलेगी धंधेबाजी, धन उगाही करने वाले पत्रकारों पर होगी कार्यवाही


 


 यूपी:  गाजीपुर पत्रकार एसोसिएश के  प्रतिनिधि मंडल ने गत सप्ताह जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्र देकर, फर्जी एवं पत्रकारिता की छवि को धूमिल करने वाले तथाकथित पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग की थी। कहा गया था कि ऐसे लोग विभिन्न सरकारी संस्थानों और प्राइवेट संस्थाओं जैसे अस्पताल, शिक्षण संस्थान, सरकारी कर्मचारियों और चिकित्सकों आदि के यहां जाकर पत्रकारिता की धौंस दिखाकर उन्हें भयभीत कर पैसों की वसूली करते हैं।

       जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एसोसिएशन के इस पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी कार्यालयाध्यक्षों को इससे संबंधित एक पत्र जारी कर ऐसे तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करने को आदेशित किया है।

            गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई के लिए उनको धन्यवाद दिया है। बताते चलें कि पत्रकारिता की छवि खराब करने वाले ऐसे तथाकथित पत्रकारों की वजह से वास्तविक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि समाज व आमजन में खराब हो रही थी। एसोसिएशन के इस कदम से स्वस्थ पत्रकारिता को बढ़ावा मिलेगा और तथाकथित पत्रकारों पर लगाम लगेगी।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/