24 C
en

Basti News: मनौरी ओवरब्रिज के पास नेपाल-भारत मैत्री बस से भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत

बस्ती: मनौरी ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 2 की मौत हो गई है।  




जानकारी के अनुसार बाइक सवारों को पीछे से आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। बस नेपाल से लखनऊ जा रही थी, जिसमें करीब 43 सवारियां थीं। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभालते हुए शवों को कब्जे में लिया और यातायात बहाल कराया।

चालक बस छोड़कर फरार, दूसरी बस  से यात्रियों को किया गया रवाना

हादसे के बाद डर की वजह से बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बस में कुल 43 सवारियां थी थीं। उन्हें दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/