24 C
en

BASTI NEWS: बैडारी मुस्तहकम और भेड़वा ग्राम पंचायत में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

 कुदरहा। कुदरहा विकासखंड के बैडारी मुस्तहकम और भेड़वा ग्राम पंचायत में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के मौके पर प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी कप्तानगंज शारदानंद तिवारी रहे।

 





     बैडारी मुस्तहकम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शारदानंद तिवारी ने उपस्थित लोगों को वन अधिकार अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए जनजातियों के अधिकार के बारे में जागरूक किया और वन्यजीवों तथा वनों की रक्षा की अपील की। भेड़वा में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने उपस्थित लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, वन विभाग के राम मूरत यादव, कृपाशंकर, वंदना तिवारी, संतोष कुमार, राजेश कुमार पांडेय, डीसी स्वच्छ भारत मिशन राजा शेर सिंह, डीपीएम हरिकेश सिंह,ट्रिफ संस्था के लव कुमार, ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र यादव, प्रधान अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवनाथ सहित सैकड़ो जनजातीय समाज के लोग मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/