24 C
en

Basti News: देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया बाबा भदेश्वर नाथ धाम



बस्ती: देव दीपावली के अवसर पर आज पूर्वं का प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा भदेश्वर नाथ धाम हजारों दीपों से जगमगा उठा। देव दीपावली के अवसर पर भदेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचे भक्तों ने मंदिर के चारों तरफ दीपक जलाया जिससे पूरा मंदिर जगमगा उठा मंदिर परिसर के चारों तरफ आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। दीपोत्सव के बाद भगवान शिव की भव्य आरती में भक्तों ने भाग लिया उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।  इस दौरान भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र, भोजपुरी गायक अमरेश पांडेय अमृत, राम विनय पांडेय, राहुल शुक्ला,सन्तोष यादव, रवि यादव कुदरहा, पुजारी  प्रेम बिहारी गिरी, राकेश गिरि, महंथ फूल चंद, राम अनुज पुरी, हिमांशु गिरि, ऋषि गिरि, पवन शुक्ला, देव मणि पाठक, आस्था श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/