24 C
en

राम जानकी मार्ग पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे दो लोगों को मारी टक्कर

 कुदरहा।   कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में एक मैरेज हाल के नजदीक राम जानकी मार्ग पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप घायल बाइक सवार को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 


   

        शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे गंगापुर निवासी मंशाराम 25 पुत्र बहादुर किसी काम से कुदरहा बाजार गए थे वापस लौटते समय जैसे ही वह गायघाट के एक मैरेज हाल के पास पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सड़क के पटरी पर पैदल जा रहे जिला सीतापुर निवासी साजिद 19 पुत्र अजमत अली व अमन 18 पुत्र मुमताज को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक सवार मंशाराम मोटर साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की शोर सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और तीनो घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बनहरा कुदरहा ले गए जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। 

      वहीं चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार मंशाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/